मनेंद्रगढ़ ! राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित की गई मनेंद्रगढ़ की एक शिक्षिका का मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने अपने सहयोगी पार्षदों के साथ सम्मान किया है ! मिली जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मनेंद्रगढ़ की शिक्षिका शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लालपुर की प्रिंसिपल श्रीमती सुदिप्ता शर्मा को गत 2 माह पूर्व छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था जिससे मनेंद्रगढ़ शहर गौरवान्वित हुआ था ! उनके सम्मान में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल एवं पार्षद गणों ने साल एवं श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर पूरे प्रदेश में मनेंद्रगढ़ का नाम ऊंचा करने के लिए उनका सम्मान किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि निश्चित ही प्राचार्य सुदीप्ता शर्मा के कार्यों की हमेशा तारीफ होती रही है उनके जैसा शिक्षक मनेंद्रगढ़ के लिए वरदान है वह जहां भी अपनी सेवाएं देती हैं उस जगह को और शिक्षा का स्वर्ग बना देती हैं और बच्चों में नया विश्वास जागृत कर देती है ! सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद हमीदा खातून, नागेंद्र जायसवाल, श्याम सुंदर पोद्दार, पप्पू हुसैन, शाहिद मोहम्मद, मोहम्मद अजमुद्दीन अंसारी एवं शिव नारायण यादव, इमारन खान, रंजन शर्मा आदि उपस्थित रहे!

Categorized in: