रायपुर – निगम मुख्यालय में सभी 10 जोन के जोन कमिश्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय की उपस्थिति में बैठक बुलाकर दिनांक 20 नवम्बर 2020 से पूरे राजधानी शहर में सभी 10 जोन के समस्त 70 वार्डों में प्रभावी तरीके से मच्छर उन्मूलन किये जाने व्यापक तौर पर फागिंग, एन्टी लार्वा, एन्टी एडल्ट अभियान चलाने एवं अभियान में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए. बैठक में मलेरिया विभाग के डॉक्टर सुभाष मिश्रा ने मच्छर जनित डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों के लक्षण, बचाव के उपाय की जानकारी निगम अधिकारियों को दी एवं राजधानी शहर रायपुर नगर निगम के वार्डों के मोहल्लों, गलियों, बस्तियों में व्यापक अभियान चलाने एवं जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से जनजागरूकता लाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किये. महापौर श्री ढेबर ने स्वास्थ्य अधिकारी श्री पाण्डेय को निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के गैंग के माध्यम से बड़ी फागिंग मशीनों के माध्यम से राजधानी के सभी मुख्य मार्गो में फागिंग अभियान व्यापक तौर पर चलवाने निर्देशित किया. वहीं सभी जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को जोन स्तर पर छोटी हेंड फागिंग मशीनों को भेजकर सभी वार्डों के गली-मोहल्ले सहित सभी मलिन बस्तियों में व्यापार गुणवत्तायुक्त फागिंग अभियान प्रभावी तरीके से राजधानी शहर में मच्छर उन्मूलन करने चलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. महापौर ने निर्धारित  रूटचार्ट के अनुसार मच्छरों पर जनस्वास्थ्य सुरक्षा एवं मच्छर जनित रोगों की कारगर रोकथाम के लिए व्यापक तरीके से पूरे राजधानी शहर में एन्टी लार्वा, एन्टी एडल्ट अभियान चलाने के सभी जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए. महापौर श्री ढेबर ने जोन स्तर पर सभी 10 जोन के समस्त 70 वार्डों में सार्वजनिक मुनादी करवाकर नागरिकों के मध्य मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं सुरक्षा के उपाय की जानकारी देने के निर्देश जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को बैठक के दौरान दिए.महापौर श्री ढेबर ने  लोगों में मच्छर जनित रोगों से सुरक्षित रहने  घर -घर जाकर जागरूकता लाने एवं तत्काल घरों के सभी कूलरों से पानी अभियानपूर्वक डेंगू से बचाव और सुरक्षा की दृष्टि से खाली करवाना जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाने के निर्देश जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए. महापौर श्री एजाज ढेबर ने रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों के रहवासी नागरिकों  से  डेंगू, मलेरिया से सुरक्षित रहने यह सुनिश्चित करने  का जनहित में  जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से  अनुरोध किया है कि  सभी नागरिक अपने घर में कहीं भी पानी का ठहराव नहीं होने देना  सुनिश्चित करवाते हुए  राजधानी शहर रायपुर  में  मच्छर उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने में अपनी  सहभागिता दर्ज करवाने का कष्ट करें.

Categorized in: