सूरजपुर/.   छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत नियम 1995 के नियम 18 के अन्तर्गत सूरजपुर जिले में अगस्त 2022 की स्थिति में रिक्त पंच के 31 पद के उप निर्वाचन 2022 हेतु आयोग ने आदेश जारी कर समय अनुसूचि के अनुसार अधिकारियों को विकासखण्डों के अन्तर्गत आने वाली निम्नांकित ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार कराने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरजपुर, सहायक रजिस्ट्रीकरण तहसीलदार सूरजपुर विकासखण्ड सूरजपुर के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायतें उंचडीह, रूनियाडीह, पार्वतीपुर, कमलपुर, रविन्द्रनगर, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजनगर, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार रामानुजनगर विकासखण्ड रामानुजनगर के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायतें पस्ता, लेडुवा, पोड़ी, रामेश्वरम, एवं सहायक रजिस्ट्रकरण अधिकारी तहसीलदार प्रेमनगर, विकासखण्ड प्रेमनगर के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ब्रम्हपुर, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैयाथान, सहायक रजिस्ट्रकरण अधिकारी तहसीलदार भैयाथान, विकासखण्ड भैयाथान के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केनापारा, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतापपुर तहसीलदार प्रतापपुर विकासखण्ड प्रतापपुर के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोंदा। अपीलीय अधिकारी कलेक्टर सूरजपुर होंगे।

Categorized in: