0 नेता प्रतिपक्ष का किया गया आतिशी स्वागत

सुरजपुर। छग विधानसभा के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता बनारसी लाल जायसवाल के बिश्रामपुर स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं ने भव्य व आतिशी स्वागत किया। श्री जायसवाल के निवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष का युवा मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी कर एवं फूल माला के साथ स्वागत किया गया।

भव्य स्वागत से अभिभूत श्री चंदेल ने मौजूद कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा मोर्चा एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक एकता को धारण कर 2023 मे भाजपा की मजबूत सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी। उन्होंने सभी से मिशन 2023 की तैयारियों में एकजुटता के साथ लग जाने को कहा। स्वागत कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं चरण सिंह अग्रवाल, बनारसी लाल जायसवाल, अनिल मिश्रा, मथुरा प्रसाद गुप्ता, कुलवंत सिंह , अनिल जायसवाल, राजेश यादव, गिरीश गुप्ता, दीपेंद्र सिंह चौहान, राज किशोर चौधरी, सतीश तिवारी, सुबोध सिंह, हरिनंदन पासवान, कृष्णा गुप्ता, शंकर यादव एवं अन्य वरिष्ठजनों द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती, विवेक जायसवाल, सिद्धार्थ तिवारी, मनी बग्गा, गोलू बग्गा ,दुर्गा गुप्ता ,स्वामी कुमार,शांतनु, सचिन तायल, राजेश पाठक, मयंक, सुरेंदर, बल्लू, पंकज मोदनवाल,मनीष यादव, अविनाश साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Categorized in: