दतिमा मोड़ (अनूप जायसवाल)- देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस सलका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए लगातार बढ़ते हुए गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों को लेकर दतिमा-अम्बिकापुर रोड में स्थित जानकी पेट्रोल पंप में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया गया व मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम के दौरान करंजी पुलिस उपस्थित रही।

युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ लोगों को झूठ बोलने के अलावा और कोई काम नहीं कर रही है। बड़ी-बड़ी बातें कर सरकार में आने के बाद भी आम नागरिक और जनता की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। महंगाई और बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम पर सरकार का कोई अंकुश नहीं होने के कारण आम नागरिक और गरीब व्यक्ति भी इस परेशानी से त्रस्त है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों का साथ दिया है लेकिन देश की सरकार द्वारा आम नागरिकों को कोई राहत नहीं देते हुए रोजाना महंगाई बढ़ती जा रही है। वही जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री प्रदीप राजवाड़े ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से सभी तरह के व्यापार चौपट हो गए हैं। आम आदमी के व्यापार और बाजार के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। इसके बावजूद भी केंद्र सरकार द्वारा अपनी आंखें बंद करके प्रतिदिन डीजल और पेट्रोल के दामों में निरंतर वृद्धि की जा रही है। जिससे आर्थिक रूप से लोग पिछड़ गए हैं, इसके बावजूद सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी है।

इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलका अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष सूरज गुप्ता, युवा कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष लालजी राजवाड़े, युका विधानसभा उपाध्यक्ष रंगीला देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव आयुष जायसवाल, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सलका विक्रांत पाण्डे, ब्लाक उपाध्यक्ष अख्तर खान, रशीद खान, ब्लाक सचिव रामा पैकरा, अमीर साय पैकरा,जयबरन सिंह, सुबेलाल पैकरा, रामेश्वर पैकरा, रामजी पैकरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Categorized in: