मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)। युवा कांग्रेस जवाहर बाल मंच की जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश चेयरपर्सन कुलिशा मिश्रा ने किया है जिसमें जिले के तीनों विधानसभा से चार युवतियों सहित कुल चौदह लोगों को जगह दी गई। जवाहर बाल मंच कोरिया की कार्यकारणी में प्रोग्राम प्रोजेक्ट कमेटी समन्वयक  कहकशा बक्स व सदस्य दीप दुबे, प्रियांश पैकरा को बनाया गया है, सदस्यता कमेटी समन्वयक की जिममेदारियां विक्रम चौहथा व सदस्य शुभम सिंह, राजकरण यादव को सौंपी गई तो, फायनेंस कमेटी समन्वयक  के लिए अभिमन्यु ओझा व सदस्य पूनम पटेल पर भरोसा जताया गया है। कार्यालय प्रशासन कमेटी समन्वयक निखिल यादव व सदस्य साक्षी देवंगन, अभिषेक पांडेय को बनाया गया तथा सोशल मीडिया कमेटी समन्वयक की जिम्मेदारी भगवत सिंह व सदस्य वंदना कुशवाहा, शुभांकर दास को सौंपी गई है।जवाहबाल मंच कोरिया के चेयरपर्सन सौरव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कांग्रेस ने बच्चों के बौद्धिक, शारिरिक, क्षमता को बढ़ाने एवं उनका सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने जवाहर बाल मंच का गठन किया है। कर्नाटक से शुरू होने वाले जवाहरलाल मंच का विस्तार चार प्रदेशों में किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। जवाहर बाल मंच 10 साल से 17 साल तक के बच्चों के लिए बनाई गई संस्था है। यह संगठन भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू 20 वीं शताब्दी के महानतम विचारक, प्रशासक, राजनीतिज्ञ के नाम पर है। इसमें शिक्षित राजनेताओं को जोड़कर प्रदेश में एक ऐसी टीम तैयार की जा रही है जो जवाहर बाल मंच के कार्यक्रमों का संचालन बेहद ही सफलतापूर्वक कर सकें।

Categorized in: