मुकेश वर्मा – रायपुर। प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस के सामने धमतरी निवासी बेरोज़गार युवक हरदेव सिन्हा द्वारा आत्मदाह के कोशिश की घटना को हृदयविदारक कहा है। श्री साय ने इस घटना पर गम्भीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शासन से मांग की है कि युवक को बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराये जाय।

प्रदेशाध्यक्ष श्री साय ने कहा कि जब सत्ताधारी कांग्रेस अपने अध्यक्ष के कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही थी, उसी समय सीएम हाउस के ही बाहर ऐसी घटना होना कांग्रेस और उसकी सरकार की पोल खोलता है। श्री साय ने कहा कि दस लाख युवाओं को नौकरी और बेरोज़गार युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता देने का प्रपंच रच कर सत्ता में आयी सरकार ने किस तरह युवाओं को ठगा है, उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया है, यह दुखद घटना उसी का प्रकटीकरण है। श्री साय ने युवक के सुरक्षित रहने और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Categorized in: