बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर आईटीआई कॉलेज अरागाही के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्री बस की सामने चल रहे टेलर से टक्कर हो गई, जिससे अंबिका बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुजगंज से बलरामपुर के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किए जाने के कारण अत्यधिक धूल उड़ रही थी। बताया जा रहा है कि धूल के कारण बस चालक को आगे चल रहा टेलर दिखाई नहीं दिया और बस पीछे से टेलर में जा टकराई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल रामानुजगंज के सौ बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे का बताया जा रहा है
फिलहाल सभी घायलों का उपचार रामानुजगंज अस्पताल में किया जा रहा है। सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Categorized in: