अंबिकापुर। मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने बताया लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लटोरी का मोहित राम कुम्हार 75 वर्ष, 19 अगस्त को शाम करीब 4.30 बजे ग्राम देवगढ़ धाम स्थित घर से अपने भतीजा दौलत राम के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जाने निकला था। मुख्य मार्ग में थाना लखनपुर के पास होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 ईबी 8028 का चालक इन्हें ठोकर मार दिया। निजी वाहन से घायलों को लखनपुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, यहां से रेफर करने पर मोहित राम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, यहां जांच के बाद रात 8.3 बजे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

Categorized in: