अंबिकापुर . जिला चिकित्सालय सह मेडिकल कॉलेज में अब हाईटेक 30 बेड वाला एसएनसीयू वार्ड बनकर तैयार हो गया है। इसका संचालन भी शुरु कर दिया गया है। 14 करोड़ की लागत से 100 बेड का मातृ एवं शिशु अस्पताल बनाया गया था। एमसीएच में उपकरण की कमी होने के कारण एसएनसीयू वार्ड शुरू नहीं किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर उपकरण की समस्या दूर कर जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए पूरी तैयारी कर ली गई और एसएनसीयू वार्ड शुरु कराया गया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 1८ बेड का एसएनसीयू वार्ड पूराने भवन में संचालित किया जा रहा था लेकिन बेड और जगह की कमी को देखते हुए इसे बढ़ाने की योजना बनाई गई। एमसीएच बिल्डिंग के दूसरे तल में हाईटेक तरीके से तैयार कर कुल 30 बेड का एसएनसीयू वार्ड तैयार किया गया है। शनिवार को सभी मशीनों और सामान को व्यवस्थित कर वार्ड में शि ट कर दिया गया है। इससे पूर्व १८ बेड का एसएनसीयू होने के कारण एक बेड पर कई लोगों को रखा जा रहा था।

Categorized in: