जिला-रायपुर, विधानसभा-अभनपुर

ग्राम-तामासिवनी

  •     ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
  •     ग्राम पारागांव तथा चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
  •     ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी। 
  •     पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा।
  •     भेलवाडीह-उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  •     ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जायेगी। 
  •     शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जायेगी।
  •     ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
  •     ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा। 
  •     तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृति।  
  •     गोबरा नवापारा में मुक्तिधाम का निर्माण। 

ग्राम-खोरपा 

  •     ग्राम चोरपा में उप तहसील कार्यालय खोला जायेगा।
  •     ग्राम खोरपा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।
  •     ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
  •     ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
  •     नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा दिया जायेगा।
  •     अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तर की जायेगी।
  •     ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
  •     ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
  •     अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे को गौरव पथ निर्माण।
  •     शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्वर्गीय श्री आशाराम डहरिया जी के नाम पर किया जाएगा।
  •     खोरपा में आई.टी.आई. के भवन का निर्माण किया जाएगा।

Categorized in: