पुरस्कार से प्राप्त राशि से बनेगा गणित प्रयोगशाला -शशि पाठक

शैक्षणिक शैक्षिक मड़ई 2023 के समापन और मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2021 -2022 के सामूहिक आयोजन में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल वाड्रफनगर में स्कूल शिक्षा मंत्री ,संयूक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शा कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर में पदस्थ व्याख्याता शशि पाठक को शिक्षा श्री पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट  कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष विभिन्न स्तरों पर उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया जाता है।शिक्षा श्री पुरस्कार के तहत संभाग स्तर पर तीन चयनित व्याख्याताओं को दस हजार रुपए की राशि और प्रशष्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

व्याख्याता की नवाचारी गतिविधियों ,बेहतर परीक्षा परिणाम और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए वर्ष 2022 के शिक्षा श्री पुरस्कार के लिए चयन हुआ था।

चर्चा के दौरान व्याख्याता ने बताया कि उनकी कार्यों की प्रेरणा बच्चे ही है उनके लिए कार्य करने में आत्मसंतुष्टि मिलती हैं पुरस्कार से प्राप्त राशि का प्रयोग गणित जैसे विषय को रोचक और अवधारणाओं की समझ सरल तरीके से बन सके इसके लिए गणित प्रयोगशाला को बढ़ावा देने में किया जाएगा ।सरगुजा संभाग में सूरजपुर जिले से चयनित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर रामललित पटेल ने शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा पूर्वक कार्य करते रहने की प्रेरणा दी हैं ।उक्त उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बीईओ प्रतापपुर मुन्नुसिंह धुर्वे ,एबीईओ साइमन तिर्की एवम अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए निरंतर अच्छे कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

Categorized in: