राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा मिलेट्स कैफे बलरामपुर में “आओ सुर-संगीत में रम जाएं” के तहत् म्यूजिकल नाईट एट मिलेट्स कैफे का आयोजन 13 जुलाई 2023 शाम 6.00 बजे किया गया है। इस म्यूजिकल नाईट में जिले के ऐसे युवा साथी जो म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स रखते व बजाते हों तथा ऐसे युवा जो गाना गाने के शौकिन हो वे इस कार्यक्रम में अपना हुनर दिखा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्री सिमेन्द्र सिंह से मोबाईल नम्बर 700091181 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Categorized in: