अंबिकापुर। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग स्थित सरगवां पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार आरएचओ को जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार आरएचओ को स्थानीय लोगों की मदद से शहर के मिशन अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की खबर जैसे ही वाड्रफनगर क्षेत्र में पहुंची, वहां मातम पसर गया। बलरामपुर जिला निवासी लालजी पटेल 45 वर्ष वाड्रफनगर ब्लॉक के महेवा में आरएचओ (क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी) के पद पर पदस्थ थे। रविवार की सुबह वे बाइक से प्रतापपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में सरगवां पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गई, वहीं दुर्घटना में बाइक सवार लालजी पटेल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा हादसे की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई।सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए मिशन अस्पताल, यहां जांच पश्चात करीब 12.30 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक सीधे बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गई, ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार आरएचओ हेलमेट पहना था लेकिन वह सिर से निकलकर सड़क पर जा गिरा।

Categorized in: