रायपुर – आज रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं पुलिस पप्रशासन व नगर पालिक निगम प्रशासन के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों की टीमों ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम की दृष्टि से अपना अभियान बाजारो में सतत जारी रखा.
आज दोपहर तक नगर निगम जोन 1 की टीम बाजारो में मास्क नहीं पहनकर बाजार में घूम रहे 19 लोगो पर 1,880 रूपये, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले 40 लोगो से 2,060 रू. नियमों को तोडने वाले 59 लोगों से 3,940 रूपये जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए पुलिस प्रशासन की टीम के साथ जोन के नेतृत्व में कर चुकी थी. इसी प्रकार जोन 7 की टीम दोपहर तक मास्क नहीं पहनने पर 28 लोगों से 2,730 रूपये जुर्माना उन्हें चेतावनी देकर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में वसूला. यह अभियान रायपुर कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर की सभी 10 जोनों की टीमों ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ बाजारों में चलाया एवं जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जुर्माना कार्यवाही करने सहित नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा व बचाव हेतु सघन जनजागरण अभियान चलाया. अभियान निरंतर नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बाजारों में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सतत जारी रहेगा.

Categorized in: