मतदाता जागरूकता रैली निकाल स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की मांग
बिश्रामपुर। राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला जयनगर और शासकीय प्राथमिक शाला चट्टीडांड़ ने संयुक्त रूप से प्रधान पाठक हर्ष नारायण शर्मा और प्रधान पाठक गौतम शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चे लालच देकर वोट जो मांगे भ्रष्टाचार करेगा आगे और देश की तरक्की का ध्यान करें, घर से निकलकर मतदान करें के संबंधित नारा लगाते हुए विद्यालय से गांव में होते हुए केनापारा की विख्यात मां कालरात्रि और समलाई मंदिर पहुंचे। यहां बच्चे मां दुर्गा और काली का रुप धर श्रद्धालुओं को मतदान हेतु जागरूक करते नजर आए। साथ ही बच्चों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के समक्ष नारे लगाकर और पम्पलेट बांटकर 7 मई को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील करते हुए उन्हें मतदान के महत्व को बताया। प्रधान पाठक हर्ष नारायण शर्मा ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य बच्चों को अपने धार्मिक संस्कृति से अवगत कराना व समुदाय से जोड़कर स्वतंत्र अभिव्यक्ति का विकास करते हुए लोगों को 7 मई को होने वाले‌ निर्वाचन में मतदान हेतु जागरूक करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक विनिता सिंह, शिक्षक सीमा सोनी, रीता देवी, गरिमा श्रीवास व लौकेश कुमार साहू का सक्रिय रहे।

Categorized in: