राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान नरेश प्रसाद कन्नौजीया (40 वर्ष), पिता मेहिलाल, निवासी भगवानपुर, थाना चलगली के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
पीड़िता के पति से आरोपी की पुरानी जान-पहचान थी और आरोपी को यह जानकारी थी कि महिला का पति काम के सिलसिले में अन्य राज्य में गया हुआ है। इसी का फायदा उठाते हुए 10 फरवरी को आरोपी ने महिला को फोन कर बहाने से अपने घर बुलाया। जब पीड़िता स्कूटी से वहां पहुंची और काम के बारे में पूछा, तो आरोपी ने उसे घर के अंदर आने के लिए कहा। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़कर खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह खुद को बचाकर पीड़िता वहां से निकली और तुरंत चलगली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना चलगली में आरोपी के खिलाफ धारा 74, 75, 115(2) BNS एवं 3(1)ब के तहत मामला दर्ज कर
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

Categorized in: