अंबिकापुर. व्याख्याता के पद पर पदस्थ एक महिला ठगी का शिकार हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने जीजा बनकर महिला व्या याता के मोबाइल पर कॉल किया। कॉल भाई ने उठाया और उससे एटीएम का नंबर पूछकर दो बैंक खाते से ५० हजार ५८९ रुपए ठगी कर ली। महिला ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ३४ वर्षीय अंजलि यादव पिता वृहस्पति यादव फुन्दुरडिहारी धोबीपारा की रहने वाली है। वह सूरजपुर जिले के सोनगरा में व्या याता के पद पर पदस्थ है। गुरुवार को महिला घर में ही थी। इस दौरान ११ बजे अज्ञात व्यक्ति ने महिला के भाई कुलदीप यादव के मोबाइल फोन किया और बोला कि मैं तु हारा जीजा बोल रहा हूं। मेरे दोस्त की पत्नी की डिलीवरी के लिए रुपए की आवश्यकता है। मैं अभी भोपाल में हूं आपके खाते में रुपए डाल दे रहा हूं और निकाल कर मेरे दोस्त को दे देना। इसके लिए अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम नंबर मांगा। कुलदीप ने अपनी बहन अंजलि के एसबीआई खाता का एटीएम नंबर दे दिया। कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर क्यूआर कोड आया, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने उसे स्कैन करने के लिए बोला। महिला द्वारा स्कैन किया गया। इस पर अज्ञात व्यक्ति ने बोला कि इसमें केवल १५ सौ रुपए ही जाएंगे। दूसरा एटीएम नंबर दे दिजिए। इसके बाद महिला ने आईसीआईसीआई का एटीएम नंबर दे दिया। महिला के मोबाइल पर पुन: क्यूआर कोड आया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे स्कैन करने को बोला गया।
दोनों खाते से 50 हजार 589 रुपए की ठगी
स्कैन करने के बाद महिला ने जब अपना ऑनलाइन बैलेंस चेक किया तो पता चला की आईसीआईसीआई बैंक के खाते से ४४ हजार ८९ रुपए कट गया है। वहीं एसबीआई खाते से ६ हजार ५०० रुपए कट गया है। दोनों खाते से कुल ५० हजार ५८९ रुपए ठगी कर आहरण कर लिया गया।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
महिला ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा ४२० व ६६ सी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Categorized in: