राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- बलरामपुर जिला मुख्यालय में भाजपा अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। महिला मोर्चा ने महिलाओं
को सुरक्षित करने मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में बलरामपुर में महिला मोर्चा ने हनुमान मंदिर प्रांगण में एक आम सभा आयोजित कर रैली निकाली और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते ने बताया कि पूरे प्रदेश में महिलाओं की स्थिति काफी खराब है।सरकार की उपेक्षा और असुरक्षा के बीच महिलाएं और बहू बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हो गई हैं। आंकड़ों के आधार पर अध्यक्ष महोदया ने बताया कि बीते 2 सालों में बलरामपुर जिले में 500 से अधिक उत्पीड़न के केस सामने आ चुके हैं। कई स्थानों पर तो पुलिस उत्पीड़न के मामले दर्ज करने में कोताही बरत रही है। ऐसे में महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। अब हम लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतर चुके हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ऊद्धेश्वरी पैकरा ने स्पष्ट शब्दों में कहा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह उदासीन है और उसके कान में जूं तक नहीं रेंग रहे है।अगर यही स्थिति बनी रहे आने वाले दिनों में भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा का घेराव भी करेगा। इस धरना प्रदर्शन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते, प्रेमनी सिंह मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, मंजू भट्ट महिला मोर्चा जिला महामंत्री, हीरामणि निकुंज जिला पंचायत सदस्य कुसमी, बलरामपुर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा,भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश जयसवाल, अजीत सिंह, ओम प्रकाश सोनी, दिलीप सोनी,पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जिले भर की महिलाएं शामिल हुई।

Categorized in: