दतिमा मोड़( अनूप जायसवाल)- राष्ट्रपति भवन प्रांगण में तीसरी बार आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगे। इस बारे में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताते हुए कहा कि आज दिल्ली में होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल रहूंगी, साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगे। मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार है। नरेंद्र मोदी आज 9 जून की शाम तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह पल गौरवशाली है। जब हम लोग लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

बता दें कि, नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में देश विदेश के नामी हस्तियों को न्यौता दिया गया है। इसी में छत्तीसगढ़ के सभी विधायक व मंत्री शामिल होंगे। प्रदेश की एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित नजर आई और कहा कि हमारे नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे है। इसके हम सब साक्षी बनेंगे। श्री मोदी के नेतृत्व में देश का चाैतरफा विकास होगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए भी विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Categorized in: