कोझिकोड, केरल के कोझिकोड में पुलिस ने गुरुवार को एक 24 साल के पुरुष नर्स को एक महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म करने और उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मिडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले साल दिसंबर में हुई थी जब दोनों कर्नाटक के एक अस्पताल में काम कर रहे थे।

नई नौकरी का झांसा देकर किया था महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, आरोपी निशाम बाबू त्रिशूर जिले का रहने वालाा है। उसने कोयम्बटूर के एक अस्पताल में नई नौकरी देने का झूठा वादा कर कथित तौर पर 28 साल के एक महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान नर्स ने डाक्टर की निजी ली और उसको सोशल मीडिय पर शेयर करने की धमकी दी।

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज

पीड़ित ने खतरे को भांपते हुए कथित तौर पर अपना नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता की निजी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बाबू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Categorized in: