बिश्रामपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर के रीजनल स्टोर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ महिला कर्मी पारुल हर्बट ने बीती रात आवास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार एसईसीएल रीजनल वर्कशॉप में डाटा एंट्री ऑपरेटर 42 वर्षीय पारुल हर्बट पिता स्व एलके हर्बट ने बीती रात अपने वनबी कॉलोनी स्थित आवास में दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में शव को नीचे  उतारकर परिजन के आने तक मर्चुयरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि वनबी कॉलोनी क्वार्टर नंबर 40 निवासी महिला कालरीकर्मी पारुल अपनी मां के साथ रहती थीं और यहीं से ही वह रीजनल स्टोर में ड्यूटी करती थी। कुछ दिनों पहले मृतिका का रीजनल स्टोर में सहकर्मियों से विवाद हो गया था। जिस पर क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा मामले की जांच के लिए समिति का गठन भी किया गया था। जांच टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थीं। जांच में मामला सही पाए जाने पर मृतिका पारुल हर्बट का स्थानांतरण केन्द्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर में कर दिया गया था। स्थानांतरण के खिलाफ मृतिका ने क्षेत्रीय प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं आत्महत्या की धमकी दी गई थी, जिसके बाद प्रबंधन के अधिकारियों, श्रम संघ के पदाधिकारियों ने उसे समझाइश देते हुए उसका कार्यस्थल नहीं बदला। गुरुवार को क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने खुद महिला कालरीकर्मी पारुल को अपने ऑफिस में बुलाकर उसकी समस्या जानने का प्रयास कर उसे समझाया भी था, लेकिन देर रात उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आज सुबह दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दे दरवाजा को धक्का दे खोलकर उसके शव को परिजन के आने तक मरच्यूरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 20 वर्ष पहले महिला कालरीकर्मी पारुल हर्बट के पिता एलके हर्बट के निधन उपरांत एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति मिला था। 

Categorized in: