रायगढ़। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में महिला संगठन ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार गांधी प्रतिमा के पास बढ़ती महंगाई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामो को लेकर सड़क पर चूल्हा जलाते हुए पूजा कर विरोध प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी चौहान ने अपने महिला साथियों के साथ केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के स्मृति ईरानी को फोकस करते हुए गांधी प्रतिमा के पास बढ़ती महंगाई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामो को लेकर सड़क पर चूल्हा जलाया और पूजा करते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष रानी चौहान ने अपील की कि जागो जनता ऐसे भ्रष्ट सरकार को यदि अभी सबक नही सिखाएंगे तो घर की अर्थव्यवस्था कभी नहीं सुधर पाएगी।

धरना कार्यक्रम में आशीष जायसवाल जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायगढ़ शहर एवं महिला कांग्रेस से अरुणा चौहान ब्लॉक अध्यक्ष, वीनू बेगम उपाध्यक्ष, पद्मा चौहान उपाध्यक्ष, विजया अजगळे महामंत्री, श्यामा सिंग सचिव, पल्लवी महन्त, सारिका चौहान, रेखा वैष्णव, राधा साहू, केंवरा बाई एवं जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रकोष्ठ शामिल रहे।

Categorized in: