शहरी क्षेत्र में 24 व ग्रामीण क्षेत्र में 38 बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर

मनेंद्रगढ़ ! कोरोना महामारी से बचाने के लिए शासन के निर्देशानुसार शत प्रतिशत लोगों में वैक्सीनेशन किया जा रहा है ताकि टीकाकरण अभियान से कोई छूट ना पाए ! क्योंकि कोरोना महामारी का एक ही बचावो दो डोज टीकाकरण है! इसी को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार पूरे कोरिया जिले में कल 2 दिसंबर 2021 को महा टीकाकरण अभियान चलाया गया है जिसमें एक से डेढ़ लाख लोगों को टीकाकरण लगाने का लक्ष्य है! वही मनेंद्रगढ़ अनुभाग में 25 हजार लोगों को टीकाकरण लगाए जाने का लक्ष्य है! कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम सभा कक्ष में मनेंद्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की एक बड़ी बैठक लेकर टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने हेतु निर्देशित किया है ! बैठक में एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षा विभाग से लेकर सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सभी कामों को छोड़कर एक ही काम टीकाकरण को सफल बनाने में 1 दिन के लिए जुट जाएं जिससे मनेंद्रगढ़ अनुभाग में शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान सफल हो सके ! उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ अनुभाग में 25000 टीकाकरण लगाए जाने का लक्ष्य है जिसे हर हाल में पूरा करना है ! सभी अधिकारी कर्मचारियों को कड़ी मेहनत कर कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए लक्ष्य पूरा करना है ! एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि लोगों को ज्यादा दूर वैक्सीनेशन के लिए ना जाना पड़े इसलिए नजदीक ही वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं जहां पर निशक्त जनों को असहाय को बुजुर्गों को जो वैक्सीनेशन सेंटर में नहीं आ सकते उन्हें वाहन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है ! उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 24 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 38 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं जहां पर टीकाकरण के लिए टीमें उपलब्ध रहेंगे ! उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ शहर में 11 जिसमें सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी प्राइवेट क्लीनिक नर्सिंग होम भी शामिल है ! इसी तरह झगड़ाखा॑ड में 4, लेदरी में 4 एवं खो॑गापानी में 5 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 38 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं कुल मनेंद्रगढ़ अनुभाग में 62 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं जहां पर टीकाकरण के लिए टीमें उपलब्ध रहेंगी ! उन्होंने मनेंद्रगढ़ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केंद्र पहुंच कर टीका लगवाने की अपील की है ! उन्होंने कहा कि अभी तीसरा लहार ओमीक्रोन वायरस के संकेत मिल रहे हैं अगर लोगों के द्वारा दोनों डोज लगवा लिए जाते हैं तो इस खतरे से बचा जा सकता है कोई प्रभाव नहीं होगा इसलिए सभी लोगों को वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य है ! बैठक में एसडीओपी मनेंद्रगढ़ श्री कुर्रे ने कहा कि सभी लोग कड़ी मेहनत करेंगे तो लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है इसमें कहीं भी अगर पुलिस की जरूरत पड़ती है तो थाना प्रभारी या उन्हें खुद सूचित किया जाए पुलिस स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा ! बैठक में थाना मनेंद्रगढ़, झगड़ाखान, कोड़ा, खो॑गापानी के प्रभारी सहित शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सक, निजी प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालक, वन विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित सभी अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे !

Categorized in: