रायपुर 19 मार्च 21/ राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि पिथौरा ,महासमुंद जिले के 62 वर्ष पुरूष को 18 मार्च को सावित्रीपुर केन्द्र में परिवार के 10 अन्य सदस्यों के साथ कोविशील्ड वेक्सीन लगाई गई थी। 19 मार्च को सुबह 5 बजे उन्हे दोनों बांहोें में दर्द हुआ और पसीना निकलने के बाद वे बेहोश हो गए थे। परिवार के सदस्य उन्हे बसना स्वास्थ्य केन्द्र ले गए । अस्पताल लाने के पूर्व ही उनकी मृत्यु  हो गई।  डाॅ ठाकुर ने कहा कि उनका पोस्टमार्टम आज किया गया और उसकी रिपोर्ट राज्य स्तरीय ए ई एफ आर समिति को भेजी जाएगी।

Categorized in: