राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- बलरामपुर जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत तातापानी में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर तातापानी महोत्सव पर विशाल मेला का आयोजन पूरे भारतवर्ष में विख्यात है तातापानी शिव मंदिर में सावन के महीना में भी जल चढ़ाने श्रद्धालु पहुंचते हैं और आज महाशिवरात्रि पर धार्मिक आयोजन एवं मेला का आयोजन हो रहा है । इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तातापानी शिव मंदिर में पूरे जिले भर से भक्तों का भीड़ उमड़ पड़ा। आसपास के सभी ग्रामों के लोग बलरामपुर रामानुजगंज एवं अंबिकापुर से भी शिव भक्तों का आगमन हुआ तातापानी मेला समिति के सभी सदस्यों ने महाशिवरात्रि पर भक्तों की सुविधा की सभी इंतजाम किए महाशिवरात्रि पर भक्तों ने विशाल शिव प्रतिमा के दर्शन के साथ साथ 12 ज्योतिर्लिंगों का भी दर्शन किए एवं फूल बेल पत्ते के साथ शिवजी पर जल चढ़ाएं तातापानी समिति के आयोजन कर्ताओं ने भक्तों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया। कार्यक्रम की देखरेख तातापानी सरपंच पति अमरदीप मिंज , द्वारका प्रसाद गुप्ता,छोटे लाल गुप्ता, राम राज गुप्ता ,प्रताप गुप्ता, हरी प्रसाद गुप्ता, रामा शंकर रजक, संतोष केसरी ,अजय गुप्ता ,शुभम रोहित, अनुज गुप्ता सहित सभी समिति के सदस्य सक्रिय रुप से भक्तों का सेवा किए ।

Categorized in: