राजेन्द्र ठाकुर( राजू ) बलरामपुर -बलरामपुर शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में 14 सितम्बर 2021 को हिन्दी दिवस का आयोजन प्राचार्य एन.के.देवांगन की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में शंकरगढ़ महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार राय का व्याख्यान भी आयोजित किया गया। डॉ. राय ने हिन्दी को नई सदी की विश्व भाषा रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी निरंतर शक्तिशाली हो रही है और आज यह बाजार की भाषा बन गई है। हिन्दी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी हिन्दी सर्वाधिक रोजगार देने वाली भाषा बन गई है। नई तकनीक और सूचना क्रांति के विकास ने हिन्दी को और मजबूत बनाया है। विद्यार्थियों को हिन्दी के अध्ययन के प्रति गंभीर होना चाहिए। हिन्दी आज हीनता बोध की नहीं बल्कि विश्व की अग्रणी भाषा बन चुकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य एन.के.देवांगन ने हिन्दी के पठन-पाठन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने भाषा-कौषल के विकास के लिए निरंतर नये हिन्दी शब्दांे को आत्मसात करने की आवश्कता बताई। साथ ही उन्होने कहा कि श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति अपनी मातृभाषा में ही हो सकती है, इसलिए मातृभाषा हिन्दी की समृद्धि के लिए हमें निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. उमेश कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं उपस्थित थेे।

Categorized in: