रायपुर  –  आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने राजधानी शहर रायपुर के फूल चैक के समीप शारदा चैक के निकट मुख्य बाजार क्षेत्र में महिलाओं के लिए प्रसाधन की पृथक व्यवस्था शीघ्र देने पिंक टायलेट के निर्माण के संदर्भ में प्रस्तावित स्थल का अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया एवं वहां नागरिको एवं व्यापारियों से चर्चा की एवं अधिकारियों को राजधानी शहर में बाजार क्षेत्र में पृथक प्रसाधन के रूप में पिंक टायलेट का निर्माण प्राथमिकता से शीघ्र प्रारंभ करवाने के निर्देश दिये।
        महापौर श्री ढेबर ने हाल ही में पंडरी कपडा बाजार के पार्किंग स्थल के समीप महिलाओं के लिए विषेष प्रसाधन की पृथक व्यवस्था देने पिंक टायलेट बनाने एवं माताओं एवं नवजात षिषुओं की विषेश सुविधा की दृष्टि से फीडिंग जोन का प्रबंधन प्रषासन तौर पर बाजार क्षेत्र में शीघ्र देने के निर्देश दिये है। इसी प्रकार की प्रशासनिक व्यवस्था महिलाओं के हितार्थ देने के निर्देश जवाहर बाजार में दिये गये है। महापौर ने शारदा चौक का निरीक्षण करते हुए वहां महिलाओं के लिए पिंक टायलेट की विषेष प्रसाधन सुविधा राजधानी के मुख्य बाजार में शीघ्र देने का कार्य करवाने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान स्थल पर निर्देशित किया।

Categorized in: