महिलाओं के लिए पृथक हाईटेक यूरिनल, टाॅयलेट सहित नवजात बच्चों एवं माताओं की सुविधा हेतु फीडिंग रूम बनवाने दिए निर्देश।                         रायपुर – राजधानी शहर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज़ ढेबर ने आज व्यापारियों के अनुरोध एवं जनशिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने स्वतः राजधानी शहर के पंडरी क्लाथ मार्केट का प्रत्यक्ष अवलोकन निगम जोन 2 के जोन अध्यक्ष बंटी होरा, जोन 3 के जोन अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद साहू, पंडरी क्लाथ मार्केट के अध्यक्ष श्री चंदन विधानी, जोन 3 के जोन कमिश्नर  प्रवीण सिंह गहलोत, जोन कार्यपालन अभियंता श्री चित्रसेन प्रधान, व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, व्यापारीगणों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया एवं पंडरी क्लाथ मार्केट की समस्याओं से दीपावली पूर्व स्वतः अवगत हुए।
        महापौर एजाज ढेबर ने निरीक्षण के दौरान जोन 3 कमिश्नर गहलोत को जोन स्तर पर जनहित में जनसुविधा हेतु पंडरी क्लाथ मार्केट में सुगम आवागमन दीपावली पर्व के दौरान निरंतरता से प्रदान करने तत्काल अभियान चलाकर अवैध कब्जो को हटाकर पार्किंग स्थल को सुव्यवस्थित स्वरूप देना एवं उसमें वाहन पार्किंग की अच्छी व्यवस्था रखना सुनिश्चित करने का कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिये।
         महापौर ढेबर ने पंडरी क्लाथ मार्केट में बडी संख्या में खरीददारी के लिए आने वाले लोगो विशेषकर महिलाओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए वहां उपयुक्त स्थान पर महिलाओं के लिए पृथक हाईटेक यूरिनल एवं टाॅयलेट तत्काल बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन 3 कमिश्नर श्री गहलोत एवं जोन कार्यपालन अभियंता श्री प्रधान को दिये ताकि महिलाओं को पंडरी क्लाथ मार्केट में पहुंचकर जीवन में स्वस्थ परिवेश सहजता से उपलब्ध हो सके। महापौर ने पंडरी क्लाथ मार्केट में बडी संख्या में आने वाली गर्भवती माताओं, महिलाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए नवजात बच्चों के लिए सुविधा युक्त फीडिंग रूम प्राथमिकता से तत्काल जोन स्तर पर बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन कमिश्नर एवं जोन कार्यपालन अभियंता को दिये । महापौर ने जोन 3 अधिकारियों को दीपावली पूर्व तत्काल अभियान पूर्वक राजधानी के पंडरी क्लाथ मार्केट की उक्त जनसमस्याओं का जोन स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Categorized in: