0 माघव राव सपे्र शाला का जीर्णोद्धार डेढ़ करोड़ एवं निगम मैदान का उन्नयन 89 लाख में करने का कार्य महापौर श्री एजाज ढेबर ने ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, पष्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय सहित भूमिपूजन करके प्रारंभ करवाया 0
रायपुर – महापौर श्री एजाज ढेबर के सतत सकारात्मक प्रयासों के सुफल स्वरूप छत्तीसगढ शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल एवं नगरीय प्रषासन एवं विकास मंत्री डाॅ. षिव कुमार डहरिया की लोककल्याणकारी मंषा के अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा राजधानी शहर की ऐतिहासिक माघव राव सपे्र शाला के जीर्णोद्धार का कार्य डेढ़ करोड़ रू. की स्वीकृत लागत से एवं निगम मैदान उन्नयन का कार्य 89 लाख रू. की स्वीकृत लागत से शीघ्र किया जायेगा। आज महापौर श्री ढेबर ने रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, उत्तर विधायक एवं छ.ग. हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर पष्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम खेल एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री जितेन्द्र अग्रवाल सहित गणमान्यजनों, नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य प्रारंभ करवाया। महापौर ने माघव राव सपे्र शाला के जीर्णोद्धार कार्य एवं निगम मैदान के उन्नयन का कार्य स्वीकृति अनुसार तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत माॅनिटरिंग कर जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता के आधार पर उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देष ग्रामीण विधायक श्री शर्मा, उत्तर विधायक श्री जुनेजा, पष्चिम विधायक श्री उपाध्याय, एमआईसी सदस्य श्री अग्रवाल सहित संबंधित रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर निगम रायपुर के अधिकारियों को दिये।
महापौर श्री एजाज ढेबर एवं निगम खेल एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री जितेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि माघव राव सपे्र शाला के जीर्णोद्धार का कार्य डेढ करोड की स्वीकृत परियोजना लागत से कराया जायेगा। जिसमें शाला में जीर्णोद्धार में सभी कक्षाओं में सुव्यवस्थित षिक्षा की व्यवस्था यूपीवीसी डोर, विंडोज, पेंटिंग, पुट्टी का कार्य, फाल सिंलिंग का कार्य, शाला की गैलरी का जीर्णोद्धार, टाॅयलेट की व्यवस्था, पाथवे निर्माण कार्य, इलेक्ट्रीकल एवं कैम्पस विकास कार्य, लैण्ड स्केपिंग कार्य, सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर की व्यवस्था, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य करवाया जायेगा। वहीं निगम मैदान उन्नयन कार्य 89 लाख रू. की स्वीकृत परियोजना लागत से 10215.12 वर्गफीट (2.52 एकड़) प्रस्तावित भूमि पर करवाया जायेगा। खेल मैदान का क्षेत्रफल 6542.00 वर्ग मीटर रहेगा । इसमें वाॅलीबाल एरिया, बास्केट बाल एरिया, फुटबाल एरिया, दर्षकों हेतु गैलरी, खिलाडियों के लिए चेंजिंग रूम, लाॅकर, टाॅयलेट की व्यवस्था, पाथवे निर्माण, फ्लड लाईट, हाईमास्क पोल की व्यवस्था, लैण्ड स्केपिंग का कार्य, ग्राउंड को सिंचिंग करने हेतु स्प्रिंक्लर सिस्टम एवं रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण व विकास का कार्य करवाया जायेगा। शीघ्र ही राजधानीवासियों को निगम मैदान के उन्नयन एवं माघव राव सपे्र स्कूल के जीर्णोद्धार के विकास कार्यो का प्रत्यक्ष लाभ रायपुर नगर निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से प्राप्त हो सकेगा।

Categorized in: