रायपुर, 11 नवम्बर 2020/ महापौर एजाज़ ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे ने प्रदेशवासियों सहित रायपुर शहर के नागरिकों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस पर आज अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सब के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने अपील की है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है इसलिए इस दीवाली कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और गोधन से निर्मित एवं छोटे व्यवसाय करने वालों से दिये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। इस अवसर पर जनता से व्यवस्थित साफ़ सफाई, कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने और प्रदूषण रहित फटाके जलाने की अपील रायपुर के नागरिकों से की।

Categorized in: