अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के द्वारा 02 अक्टूबर 2020 दिन शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी जी की 151वी जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लालबहादुर शास्त्री जी की 116 वी जयंती वरिष्ठ कांग्रेस प्रतिनिधि व इस कार्यक्रम के प्रभारी बहादुर राम के निवास में जयंती दिवस को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने “किसान मजदूर बचाओ दिवस” के रुप मे मनाने का निर्णय लिया था । जिसे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी ने किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया ।
तथा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा तीन किसान विरोधी बिल लाया गया है जिसका विरोध जाहिर करते हुवे एक दिवसीय धरना देकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय कुसमी को ज्ञापन सौपा गया.

उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व ज.प. उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, कार्यक्रम प्रभरी बहादुर राम,जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह, नगरपंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत,पिछडा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण गुप्ता,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता पंकज दुबे,एल्डरमैन विनोद राम ,पार्षद छत्रपति ,एल्डरमैन सुशिल दुबे, युथ कांग्रेस प्रदेश सहसचिव पूर्णिमा सेमरिया, युथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष सोनू अली, युथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव सैफ, ब्लॉक कांग्रेस सदस्य लालसाय,एनएसयूआई अविनाश सोनवानी,राशीद आलम, भैरव यादव, सुधीर कुमार, सलमान, इमरोज़, ललीत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: