*गौरेला/पेंड्रा/मरवाही – आज़ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी “जेसीसीजे” विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात के बाद बंद कमरे में लगभग एक घंटे तक चर्चा हुई, जिसे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे*
*इन कयासों पर विराम लगाते हुए धर्मजीत सिंह ने अपनी डॉक्टर रमन सिंह से मुलाक़ात के बाद कहा कि अभी हमारा एकमात्र लक्ष्य स्वर्गीय अजीत जोगी को अपमानित करने वालों के ख़िलाफ़ जोगी परिवार को न्याय दिलाना है और इसके लिए मुझे जिस से मिलना पड़ेगा, उस से मैं मिलूँगा। हमारे दल भले ही अलग अलग हैं लेकिन इस मुद्दे को लेकर हमारे दिल अलग नहीं है।*
*उन्होंने साफ कहा कि कोई कुछ बोले उसकी मैं परवाह नहीं करता हूँ।*
*जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी न किसी की A टीम है, और न B टीम है।*
*हम तो केवल “C” मतलब छत्तीसगढ़ वासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली टीम है।*
ठाकुर धर्मजीत सिंह ने कहा कि आज इस लड़ाई का सीधा मतलब है उस सरकार के ख़िलाफ़ वोट करना जिसने 1500 रुपए की पेन्शन की जगह ग़रीबों को टेन्शन दिया, 2500 बेरोज़गारी भत्ता की जगह नौजवानों को केवल धक्का दिया और शराबबंदी की जगह पूरे प्रदेश को शराबमंडी बना दिया, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की हत्या और गुंडा राज में रोज़ नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Categorized in: