रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और मरवाही उपचुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मरवाही विधानसभा का दौरा किया और कार्यकर्ताओं से भेंट की। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हर मोर्चे पर असफल प्रदेश सरकार को जनता करारा जवाब देगी।हम प्रदेश सरकार की विफलता को जनता के बीच लेकर जायेंगे। यह विकास विरोधी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास विरोधी है। जनता भलिभांति समझती है। केन्द्र सरकार की योजनाओं का आम लोगों को लाभ ही नही मिल रहा है। क्षेत्र की जनता जरूर जबाव देगी।
दोनों नेता द्वय ने विधानसभा मरवाही क्षेत्र मे कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल एवं सभी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता,बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Categorized in: