मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कालोनी मे हुई दूसरी चोरी का भी कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

 

आरोपी चोरी के समान के साथ गिरफ्तार हुआ जेल दाखिल

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । कोतवाली पुलिस लगातार चोरी के मामलों का खुलासा कर रही है। मनेंद्रगढ़ शहर के रेलवे कालोनी में रहने वाले प्रार्थी जसवंत सिंह ने सूचना दिया था कि वह अपने पत्नी का ईलाज कराने सपरिवार घर से बाहर गया था उसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर उनके घर में पेटी में रखे कांसा थाली, परात, बर्तन, प्रेस आदि चोरी कर ले गया है । प्रार्थी की सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया । थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटना को संज्ञान मे लेते हुए पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) ने सख्त निर्देश दिया कि विशेष अभियान चला कर चोरी के मामले का निकाल करें एवं पेट्रोलिंग व गस्त बढ़ाये । निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा टीम बनाकर चोरी के प्रकरण में विवेचना व अज्ञात चोर की सघनता से पतासाजी प्रारम्भ किया गया । सुराग मिलने पर संदेही आरव केवट उर्फ़ बिस्सू 22वर्ष निवासी चनवारीडांड को पकड़ा गया जिससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया । रेलवे कालोनी के प्रार्थी के घर चोरी करने के कांसा थाली, परात बर्तन कीमती 8 हजार को आरोपी के बताये अनुसार उसके घर के पास झाड़ी में छुपाकर रखे होने से जप्त कर आरोपी आरव उर्फ़ बिस्सू को माल बरामदगी पश्चात प्रार्थी से सामान पहचान कार्यवाही बाद विधिवत गिरफ्तार किया जाकर जेल दाखिल किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई शोभ नाथ लकड़ा, प्रधान आरक्षक राजकुमार सेन, आरक्षक मो आजाद, आरक्षक प्रमोद यादव (साइबर सेल ), सैनिक विनीत सोनी शामिल रहे । मनेंद्रगढ़ पुलिस आम जन से अपील करती है कि वे चोरी की घटनाओं पर तत्काल एफआईआर करावें व संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें । मनेंद्रगढ़ पुलिस लगातार चोरी के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही कर रही है । भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी ।

Categorized in: