मनेंद्रगढ़ ! फ्रेंड्स ग्रुप के अंकुर जैन ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के संबंध में लेटर वायरल होने से मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की राजनीति अपने चरम पर है । फ्रेंड्स ग्रुप के अंकुर जैन ने बताया कि 9 दिसंबर 2019 को जनजाति विकास राज्य मंत्री भारत सरकार रेणुका सिंह जी के द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के संबंध में पत्र लिखा गया और मांग की गई कि पूर्व से स्वीकृत लंबित मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज शीघ्र खोलने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का अनुग्रह करें । जिस पर 24 जनवरी 2020 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का जवाब आया कि मैंने इस मामले की जांच करवाई है और राज्य सरकार की तरफ से मनेन्द्रगढ़ कोरिया जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए केंद्र प्रायोजित के चरण 3 के तहत राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से अनुरोध किया गया है कि वह इस योजना के तहत अपने प्रस्ताव की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के साथ योजना दिशानिर्देशों के अनुसार मंत्रालय में विचार के लिए भेजें । अनुमोदना योग्यता के आधार पर दिया जाएगा । हालांकि , अभी तक मंत्रालय को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से कोरिया जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। इसलिए आवश्यक कार्रवाई हेतु इस मंत्रालय के समसंख्या क्रमांक दिनांक 10-01-2020 के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को भेज दिया गया है आप इस संबंध में राज्य सरकार से संपर्क करें । अंकुर जैन ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप के द्वारा एवं आम जनता के द्वारा लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार पर दबाव बनाया गया । आम जनता की सक्रियता के कारण आनन-फानन में 9 जून 2020 को लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत के द्वारा प्रधानमंत्री को मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के संबंध पत्र लिखा गया और उसमें उल्लेख किया गया कि उनके पति डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं तत्कालीन कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सरकार के प्रयासों से मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु कोयला मंत्री द्वारा 23 नवंबर 2011 के तारांकित प्रश्न क्रमांक 448 में कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडरी कंपनी एसईसीएल के द्वारा मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जानकारी दी गई थी परंतु इस दिशा में अब तक कोई जमीनी स्तर पर कार्यवाही नहीं हुई है। जबकि इसी समय तालचेर उड़ीसा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है । सांसद द्वारा मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग के बाद मनेन्द्रगढ़ विधानसभा विधायक डॉ विनय जयसवाल का यह बयान आया कि मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए आंदोलन करना पड़ा तो आंदोलन करेंगे और मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खुलवा कर रहेंगे इससे जनता में खुशी की लहर दौड़ गई और मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्रति लोग आशान्वित होने लगे ।

अंकुर जैन ने बताया कि इसी दौरान जब एक पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल होता है जिसमे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन लिखते हैं कि राज्य सरकार के द्वारा अभी तक कोरिया जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का कोई भी प्रस्ताव नहीं आया है । जिसकी जानकारी भी 10 जनवरी को राज्य सरकार को भेज दी गयी थी। इससे जनता के बीच यह बात स्पष्ट रूप से सामने आ गई है कि राज्य सरकार के द्वारा एवं सांसद, विधायको के द्वारा जनता को गुमराह करने के लिए केवल पत्राचार कर भ्रमित किया जा रहा था अगर सांसद, विधायक की मंशा मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज खोलने की है तो वह तत्काल राज्य सरकार से मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजें और जब राज्य सरकार को यह बात पता थी कि हमको प्रस्ताव भेजना है तो यह लेटर भेज के दिखावा क्यों किया जा रहा था । जनता इससे काफी आक्रोशित है और पूरी जनता एकजुट होकर राज्य सरकार से मांग कर रही है कि जल्द से जल्द मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजे और उसकी कॉपी जनता के समक्ष रखी जाए अब देखना होगा राज्य सरकार के पाले में गेंद है। अब राज्य सरकार आगे क्या करती है और कब तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर केंद्र को भेजती है !

Categorized in: