मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनेंद्रगढ़ शहर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय श्रीराम मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक होलिका दहन किया गया ! हलाकि इस वर्ष होलिका दहन कार्यक्रम में कोरोना का साया छाया रहा ! शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सार्वजनिक होलिका दहन श्री राम मंदिर प्रांगण में शुभ मुहूर्त में शाम 7:00 बजे किया गया ! शुभ मुहूर्त में शाम 7 बजे होलिका दहन के दौरान लोग होलिका दहन कार्यक्रम में शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए पहुंच रहे थे और होलिका का परिक्रमा लगाकर बहुत से लोग डांग में हरा चना भूनकर और होली की आग अपने घर ले गए! ऐसा माना जाता है कि इससे सारी बुराई व रोग सब जलकर भस्म हो जाते हैं!
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे ने रंगों के त्यौहार होली का रंग फीका करने का काम किया है।एक ओर सतर्कता बरतते हुए रविवार को होलिका दहन शुभ मुहूर्त में किया गया, वहीं सोमवार को धुलेंडी पर्व मनाया जाएगा। हलांकि, जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए सार्वजनिक और सामूहिक होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही खुद बचें, हम सब बचें और कोरिया जिले को संक्रमण मुक्त करें, की अपील भी जिलेवासियों से जिला प्रशासन ने की है। इधर कोरिया पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस की मोबाइल पार्टियां तैयार की गई हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने मुख्य चौराहों पर भी पुलिस टीम तैनात की गई है। दरअसल, कोरोना की एक बार फिर वापसी हुई है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ा है। क्योंकि, कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सुरक्षा और सतर्कता ही बचाव का उपाय है। यही वजह है कि जिला प्रशासन ने इस होली में सार्वजनिक और सामूहिक होली खेलने पर रोक लगा दी है। इसके चलते जिले में कहीं भी होली मिलन या सामूहिक आयोजन नहीं हो सकेंगे। क्योंकि, इस तरह के आयोजनों में भीड़ जुटेगी, जिससे कोरोना की चेन नहीं टूटेगी। ऐसे में प्रशासन ने आमजन से घर में रहकर ही होली का त्यौहार मनाने की अपील की है। रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में होलिका दहन किया गया, जिसमें भी लोगों की सीमित संख्या रही और मास्क व सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन भी किया गया। इसमें भी ज्यादातर स्थानों पर पर्यावरण का ध्यान रखते हुए कंडों की होलिका दहन किया गया।

Categorized in: