राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर -बलरामपुर कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बलरामपुर मुख्यालय के हनुमान मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा मंच के द्वारा इस वर्ष भी मटकी फोड़ का आयोजन किया गया।जहां विजेताओं को इनाम स्वरूप नगर भेंट किया गया। इस मटकी फोड़ कार्यक्रम में सात गाव की टीमों ने हिस्सा लिया था। सातो गांव की टीमों ने अपनी अपनी टीमों के साथ मटकी फोड़ने का पूरा प्रयास किया लेकिन इन सातों टीम में से बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्णनगर की टीम मटकी फोड़ने में सफल रही। कृष्णनगर की टीम को प्रथम पुरुस्कार 11000 रुपये एव लाटरी से द्वितीय विजेता विश्रामनगर की टीम को 5100 सौ रुपये दिया गया।

Categorized in: