रायगढ़ – घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेंगारी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मकान में धमाके की गूंज सुनाई दी।

जानकारी अनुसार घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है, घटना में किराए के मकान में रहने वाले योगेश्वर पटेल व राजू यादव और गांव के कृष्णा यादव के भी घायल होने की जानकारी मिली है। 

राजू यादव जो टीआरएन एनर्जी के श्रीनू कंपनी में काम करता है। 

वहीं योगेश्वर पटेल को गंभीर चोट लगी है, जिसे उपचार के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल लाया गया। जहां घायलों में 2 को जिला अस्पताल और 1 अन्य को रायपुर रिफर किया गया। 

पूरे मामले को लेकर घरघोड़ा पुलिस जांच में जुटी गई है।

Categorized in: