अम्बिकापुर –
 छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 5 फरवरी को प्रातः 11ः05 बजे रतनपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दरिमा के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री भगत दरिमा पहुंचकर एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण करेंगे। दरिमा से दोपहर 12ः20 बजे हेलीकॉप्टर से मैनपाट के कमलेश्वरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात अपरान्ह 2ः50 बजे  हेलीकॉप्टर द्वारा महसुन्द जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Categorized in: