मनेन्द्रगढ़ – मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव एवं एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे का युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के द्वारा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल सिंह मखीजा, वरिष्ठ कांग्रेसी हारून मेमन, सेवादल जिलाध्यक्ष समीना खातून, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन सहित काफी संख्या में युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
