अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का प्रथम दौरा बलरामपुर रामानुजगंज जिले का हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सरगुजा संभाग के अपने अम्बिकापुर प्रवास के बाद बरियो के रास्ते बलरामपुर जिले में प्रवेश किया ।

बरियो में युवा मोर्चा के द्वारा बाईक रैली निकाल कर ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात रवि भगत का काफिला राजपुर ,पस्ता मे स्वागत के उपरांत जिला मुख्यालय बलरामपुर पहुचा जहां युवा मोर्चा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रवि भगत का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। रवि भगत के स्वागत कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। जैसा कि उन्होंने अपने वचन के अनुसार फूल माला नही पहनने का संकल्प भी बरकरार रखा। रवि भगत के पहले दौरे से युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रवि भगत के आदिवासी होने से राजनीति में युवाओं के आगे आने की संभावना भी प्रबल होती दिख रही है। रैली में आदिवासी युवाओं की अधिक भागीदारी भी देखने को मिली। स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश जायसवाल , उद्धेश्वरी पैकरा , सिध्नाथ पैक़रा,रामकिशुन सिंह , मुकेश गुप्ता , कमला राम , युवा मोर्चा के जिला सह प्रभारी अंकुश सिंह , जिला अध्यक्ष विकेश साहू ,जिला महामंत्री विवेक जायसवाल , जिला मंत्री अमर दयाल , जिला मंत्री अजय यादव , दीपक जायसवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष व भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Categorized in: