रायपुर। भारतीय जनता पार्टी देशभर में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में माना रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70वे जन्मदिवस के अवसर पर जवाहर नगर मंडल अंतर्गत भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वॉरियर्स के रूप में सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सफाई मित्रों श्रीमती उषा बाई, श्रीमती देवला लंगोटे,श्रीमती मीरा समुन्द्रे और रोमा सागर का सम्मान किया व उनके पैर धुला कर साल व श्रीफल भेंट कर पुष्पहार से उनका अभिनंदन किया। कोरोना संकट के समय में भी पूरी मेहनत और ईमानदार के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, मंडल अध्यक्ष हँसराज विश्वकर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, अमित मैंशेरी,अनुराग अग्रवाल, उमेश घोड़मोड़े, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, मोसिन अली,गोपाल साहू, इमरान अशरफी,सोनू यादव, रितेश समुन्द्रे,भरत कुंडे,संभव शाह उपस्थित रहे।

Categorized in: