बिश्रामपुर। भाजयुमो जिला महामंत्री द्वारा ग्राम पंचायत खरसुरा में अपने दादा और पिता की याद में अन्तोदय निर्धन बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी बांटा गया। यहां पर 11 गरीब महिलाओं को साड़ी बांटते हुए उपस्थितजन को भी अपने-अपने माता पिता की सेवा करने की बात कही गई। भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम अन्य पंचायतों में भी करके गरीबों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य से जहां एक ओर जरूरतमंद की मदद होती है वहीं दूसरी ओर समाज में जागरूकता व भाई चारा बढ़ता है। कार्यक्रम में संजय मानिकपुरी, सकालु राम, शनि मिश्रा, संजय, धनसाय, मालती, छक्के लाल व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: