अंबिकेश गुप्ता
कुसमी छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर एवं युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर के मार्गदर्शन में सामरी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बुनकर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर सरकार के वादा खिलाफी एवं प्रदेश मे बढ़ते अपराध को लेकऱ सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्थानीय सहकारी बैंक के समीप धरना प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसी बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता कुसमी एसडीएम कार्यालय का घेराव करने रवाना हुए थे पहले से ही रास्ते में नगर पंचायत कार्यालय से पहले प्रशासन द्वारा बेरीकेट्स लगाकर कर पुलिस बल तैनात कर कांग्रेसियों को बल पूर्वक रोकने लगे जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पुलिस के बिच झड़प व झुमाझटकी हुई और अंततः प्रशासन ने कांग्रेसियों को एसडीएम कार्यालय को घेरने से रोक लिया
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार डबल इंजन की सरकार है इसके बाद भी किसानों के साथ छल हो रहा है प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा वर्तमान सरकार सुशासन दिवस मना रही है परंतु इन एक साल में प्रदेश में सिर्फ अराजकता का ही माहौल है।

देवधन भगत ने कहा किसानों के साथ तौल में गड़बड़ी की जा रही है सरकार की तरफ से किसानों से एक बोरी में 40 किलो 700 ग्राम लेने का नियम है परंतु मंडी में 41 किलो 200 ग्राम धान लिया जा रहा है जो सरासर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है।

कार्यक्रम को युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी राहुल जायसवाल युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज तिवारी युवा कांग्रेस महासचिव पूर्णिमा सिमरिया और वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र भगत, संतोष इंजनियर विधानसभा उपाध्यक्ष महासचिव वेदांत भारती एवं पार्षद वाहिद अली ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, विनोद राम, फरीद खान, पार्षद ललित निकुंज, छत्रपति पूर्व मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम, वेदांत भारती, मिथिलेश गुप्ता, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राशिद आलम, एडिट एलियन तिर्की, मालती, रामेश्वर राम, किशोर कुजूर, सुशील कुमार, राजदेव, एवं बड़ी संख्या मे युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Categorized in: