नई दिल्ली- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जस्टिस अब्दुल नजीर को राज्यपाल नियुक्त करने से लोगों का विश्वास न्यायापालिका में कम हो रहा है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के करीब एक महीने बाद जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ऐसे में कांग्रेस नेता ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता ने सरकार पर उठाया सवाल
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने हिंदुओं और मुसलमानों को बांटा है। उन्होंने कहा कि किसी समुदाय को उसकी योग्यता से ज्यादा मिलने पर तुष्टीकरण होता है, लेकिन मुसलमानों को उनका उचित हिस्सा भी नहीं मिलता है। जस्टिस नजीर को राज्यपाल नियुक्त करने से न्यायपालिका के प्रति लोगों का विश्वास कम हो रहा है।

Categorized in: