0 युवा मोर्चा शहर मंडल की प्रथम कार्यसमिति संपन्न

सूरजपुर। यदि मैं पंच से प्रदेश का गृहमंत्री एवं अध्यक्ष बन सकता हूँ तो काम के आधार पर आप भी अपना स्थान तय कर सकते हैं। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही सम्भव है। युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है, जो हमेशा हर मोर्चे पर सिपाही की तरह खड़ी रहती है। उक्त बातें प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने नगर के अग्रसेन वार्ड स्थित मंगल भवन में आयोजित भाजयुमो शहर मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक में भाजयुमो कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा व लगन के साथ पार्टी हित मे कार्य करने की सलाह दी।भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं का शोषण कर रही है। युवाओं को बेरोजगरी भत्ता का वादा कर ये सरकार भूल गई है। जंहा दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार कौशल उन्नयन के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है। भाजपा जिला महामंत्री राजेश महलवाला, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने युवाओं को संगठन की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है, जो देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी यशवंत सिंह ने अपने उद्बोधन में वृत लिया एवं संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए शहर मंडल के कार्यों की प्रशंसा की।भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थलेस्वर साहु शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, संयोजक मुकेश गर्ग ने भी उद्बोधन देते हुए युवाओं का हौसला बढ़ाया कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन ने दिया। वही मंच का संचालन महामंत्री प्रीतम सोनी व आभार प्रदर्शन महामंत्री संस्कार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा, मंडल सह प्रभारी दिनेश यादव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांति सिंह, भोला शंकर साहु, पार्षद अजय सिंह, शिवशंकर साहु पौधा, अशरफ इराकी, सरोज साहू, अनीता मिश्रा, खुशबू झा, कैलाश गुप्ता, राजू देवागन, राजेश राजवाड़े, संस्कार अग्रवाल, प्रीतम सोनी, प्यारे साहू, दिलीप साहू, विनय देवागन, सलमान खान, राकेश महाराज, पंकज सोनी, अमर साहू, उषा ठाकुर, सूरज सिंह, विशाल देवांगन, विनय देवागन, रंजन सोनी, कमल साहू, लोकनाथ बैगा, सूरज सिंह, आनंद गोस्वामी, रितिक सोनी, कन्या शक्ति संयोजिका सोनावती, नेहा ठाकुर, पूर्णिमा कसेर, मीडिया प्रभारी विकास साहू सहित बड़ी संख्या में शहर के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: