रायपुर- प्रदेश के जिला सूरजपुर अन्तर्गत भटगांव थाना महान वन खुली खदान से कोयला तस्करी लगातार जारी है। कोल माफीयाओं द्वारा भटगांव थाना क्षेत्र के शिवारीपारा को मीनी माइन्स बना दिया है। जगह- जगह कोयले का ढेर आसानी से देखा जा सकता है। इसे रोक लगाने के में पुलिस पुरी तरह से नाकाम हो गया है और खनीज अमला कान में तेल डालकर निन्द्रा मुद्रा मे है। सूरजपुर जिला का भटगांव थाना क्षेत्र कोल माफीयाओं के लिए स्वर्ग बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में एक बार फिर एक कोल माफीया एवं सत्ताधारी नेताओं द्वारा खुलेआम कोयला का कार्य किया जा रहा है।

शाम होते ही 200 से 300 ग्रामीण लाठी डंडा से लैस होकर दुग्गा खुली खदान मे घुसकर कोयला चोरी करते हैं जहां से प्रतिदिन चार से पांच ट्रक कोयला निकाला जाता है। विशेष सुत्रो से जानकारी मिला है कि कोल तस्करी का कार्य हाई प्रोफाइल सेटिग से हो रहा है। पुलिस थाना और एसईसीएल के सुरक्षा कर्मियों को मैनैज किया गया है। यही वजह है कि कही भी शिकायत करो कोई माई का लाल नहीं जो कि कार्यवाही करें।

हाल ही में कुछ दिनों पहले ठेकेदार देवेन्द्र गुप्ता के ऊपर जान लेवा हमला गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ कोल माफीया के द्वारा किया गया जिसके बाद से स्थिति तनाव पूर्ण है। जिससे कभी भी बलवा होने की संभावना को अनदेखा नही किया जा सकता है। बहरहाल वर मरे या कन्या अवैध कोयला खरीदी होकर रहेगा।

कोयला तस्करी को लेकर भाजपा नेता फिरोज खान ने लाईव विडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने शिवारीपारा मे कोल माफीया के द्वारा रखा गया 20 से 25 टन कोयला का लाईव किया था लेकिन भटगांव थाना को अवैध कोयला तस्करी को चिंता बिल्कुल नही है अवैध काम के एवज में विभागीय मैदानी अमला पुरी तरह मगजमारी मे लगा है, अधिकारी कुर्सि तोड़ने का काम कर रहे हैं। पुलिस विभाग को लेकर प्रश्न चिन्ह जरूर लगता है जो इसके लिये मुख्य रूप से जिम्मेदार है, इस काम को प्रश्य देने मे कुछ सत्ता पक्ष के सफेद पोश नेता सक्रीय है।

इस संबंध में सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी से बात की गई तो उन्होंने कहा यदि ऐसा मामला है तो सूरजपुर पुलिस अधीक्षक को जानकारी दीजिए, सूरजपुर पुलिस अधीक्षक से फोन के माध्यम से कई बार बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन लाइन बिजी पाया गया, जिसके कारण बात नहीं हो पाई, तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राठौर से बात हुई तो उन्होंने कहा यह बात मेरी जानकारी में नहीं थी यह जानकारी आप से मिल रही है यदि ऐसा है तो मैं पता करता हूं।

Categorized in: