मनेंद्रगढ़ ! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस ध्वज का व॑दन कर व केक काटकर संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया ! इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी को पार्टी की स्थापना दिवस की शुभाकामनाएं दी! इस मौके पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए राजेश शर्मा ने कहा कि आज भले ही हम देश की सत्ता में नहीं है! मगर कांग्रेस का एक अपना इतिहास रहा है! यह पार्टी देश को आजाद कराने वाली और स्वतंत्रता आंदोलन की पार्टी रही है ! आप गांव-गांव कहीं भी चलें जाएं, आपको पता चल जाएगा! देश में कहीं भी कोई स्वतंत्रता सेनानी हैं या नहीं रहे, वे सभी कांग्रेस से ही जुड़े रहे हैं ! अभी भी इस पार्टी का विस्तार देश के गांव-गांव तक है यह पार्टी गुटनिरपेक्ष और धर्म निरपेक्षता सिद्धांत वाली पार्टी रही है! आज देश जिस संकट से गुजर रहा है, उसमें कांग्रेस के नीति-सिद्धांत को मानने वाले लोग यह कहते हैं कि कांग्रेस की ही सत्ता बेहतर थी! कम से कम कांग्रेस पार्टी गांव, किसान, गरीब एवं मध्यम वर्ग का तो ख्याल रखती थी! देश में आजादी के बाद जितनी भी नीतियां एवं योजना बनी, वह इन वर्गों के लिए ही बनी ! श्री शर्मा ने कहा कि आज देश में इन वर्गों की चर्चा या इनके लिए नीति और योजनाएं नहीं बन रही हैं! प्रधानमंत्री मन की बात में इन वर्गों की महंगाई, बेरोजगारी की बातें नहीं करते हैं! अब देश की जनता और हर वर्ग के लोग यह समझ रहे हैं कि परिर्वतन जरूरी है! बहुत जल्द यह परिर्वतन देखने को मिलेगा! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी दिलाने से लेकर देश को हर मामले में आत्मनिर्भर बनाने का काम कांग्रेस ने किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा ने कहा कि आज देश में जो भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस ने किया है। आज की भाजपा सरकार उन संस्थाओं को बेचकर देश का नुकसान पहुंचा रही है। कांग्रेस ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज इस व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है। कांग्रेस है तो लोकतंत्र सुरक्षित है। महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शोभना वर्मा ने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को पार्टी की स्थापना हुई थी। कांग्रेस की विचारधारा सदैव भारत के आन, बान और शान की रक्षा को कायम रखने की रही है। पार्टी सदैव लोकतांत्रिक परंपरा के मर्यादा को सजोए हुए है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर कांग्रेसी स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर सिंह अरोड़ा, शहर प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शोभना वर्मा, पार्षद पप्पू हुसैन, एल्डरमैन पार्षद गिरधर जायसवाल, रूमा चटर्जी, संतोष अग्रवाल, अशोक गुप्ता डब्बू, बबुआ, आसिफ अंसारी गप्पू, युसूफ इराकी, गफ्फार खान, अतिकुर रहमान, राधे मिश्रा सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ! इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा का भी जन्मदिन म॑गलवार को होने के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका भी जन्मदिन मनाया और जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी !

Categorized in: