मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! किसान संगठनों की ओर से चक्का जाम आंदोलन का ऐलान किए जाने से किसानों के चक्का जाम के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर एवं ग्रामीण के द्वारा शनिवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चक्का जाम आंदोलन किया गया ! किसानों के चक्का जाम आंदोलन के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक स्थानीय पीडब्ल्यूडी तिराहे में कांग्रेस जनों के द्वारा चक्का जाम आंदोलन किया गया जिसमें भारी संख्या में सड़क के तीनों ओर वाहनों का जाम लग गया था तथा आवागमन ठप हो गया था ! इस दौरान कांग्रेस जनों के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए तथा विरोध प्रदर्शन किया गया ! इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेस जनों के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चक्का जाम आंदोलन किया गया है ! उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाताओं का सत्याग्रह देश हित में है और तीनों कृषि कानून राष्ट्र के लिए घातक हैं।अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है ! केंद्र सरकार के ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं बल्कि जनता व देश के लिए भी घातक हैं। श्री शर्मा ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश और घर, दोनों का बजट बिगाड़ दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस की भूपेश सरकार है जो किसान हितैषी सरकार है ! चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के कर्ज माफ करने की बात कही गई थी जो सरकार में बैठते ही किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया और 25 सौ रुपए के समर्थन मूल्य में किसानों की धान खरीदी जा रही है ! प्रदेश की कांग्रेस की भूपेश सरकार पूरी तरह से किसानों के हित में कार्य करते हुए किसानों के समर्थन में खड़ी है! वहीं केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है जो किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाकर किसानों के अस्तित्व को मिटाना चाह रही है जिसका विरोध देशभर में किसान संगठनों के द्वारा किया जा रहा है ! किसान विगत 2 माह से दिल्ली के बॉर्डर में अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं लेकिन केंद्र सरकार को जूं तक नहीं रेंग रही है ! किसानों की जायज मांग को तत्काल पूरा करते हुए मोदी सरकार को तीनों काले कानून वापस लेना चाहिए ! कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के समर्थन में खड़ी हुई है ! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के द्वारा पीडब्ल्यूडी तिराहे में किसानों के समर्थन में चक्का जाम आंदोलन किया गया ! इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह माखीजा, जिला महामंत्री बलबीर सिंह अरोरा, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शगुफ्ता बक्स, वरिष्ठ कांग्रेसी ध्रुपद चौहान, नगर पंचायत झगड़ाखा॑ड अध्यक्ष रजनीश पांडे, उपाध्यक्ष सत्तार अली, गिरधर जायसवाल, आशीष राय, संकेत शर्मा, शोभना वर्मा, रोमा चटर्जी, श्यामसुंदर पोद्दार सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ! वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में घुटरा में कांग्रेस जनों के द्वारा चक्काजाम आंदोलन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया गया !

Categorized in: